अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, दो एक्टिवा सहित 2 पेटी देशी शराब जब्त

देवास। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर देवास शहर में अवैध रूप से मदिरा का परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से दो एक्टिवा वाहन तथा प्रत्येक के पास से एक-एक पेटी देशी मदिरा प्लेन, कुल 2 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई।
आबकारी विभाग द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त की गई मदिरा एवं दोनों वाहनों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 27 हजार रुपए है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, राजाराम रायकवार, दीपक धुरिया तथा मुख्य आरक्षक सुरेंद्र वर्शी, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, निहाल खत्री, निकिता परमार, सविता सैनिक अनिल चौहान सम्मिलित रहे।



