समाज की एकता और शिक्षा से ही मजबूत होगा राष्ट्र- शैतानसिंह पाल

नेमावर (संतोष शर्मा)। ‘समाज उत्थान से राष्ट्र उत्थान की ओर एक कदम’ अभियान के तहत चित्रांश पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैतान सिंह पाल ने नेमावर एवं हरदा क्षेत्र के समाज बंधुओं से सौजन्य भेंट कर सामाजिक एकता, शिक्षा और रोजगार सहित समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
शैतानसिंह पाल ने कहा कि समाज के उत्थान से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। समाज के सभी बंधु आपसी एकता और भाईचारे के सूत्र में बंधकर सामाजिक विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयास जरूरी हैं।
इस अवसर पर चित्रांश पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र हथेल ने सामाजिक समरसता, एकता, शिक्षा एवं रोजगार के विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन मंगलेश यादव, विनोद हथेल, कमलेश यादव, प्रवीण हथेल, संजू यादव, नरेंद्र धनगर (गोलू), बलराम धनगर, जगदीश धनगर, मोहन धनगर (हंडिया), जयकिशन धनगर, धर्मेंद्र धनगर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव ने किया तथा आभार भरत सिंह बागोरे ने व्यक्त किया।




