क्राइम

थाना औद्योगिक क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में एक आरोपी गिरफ्तार

सनसिटी-02 में किराना दुकान के सामने हुई थी वारदात

Share

 

देवास। आपसी परिचय और बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। आरोपियों ने फरियादी और उसके साथियों पर हमला कर दिया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 10 नवंबर की रात्रि थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास अंतर्गत सनसिटी-02 स्थित शर्मा किराना दुकान के सामने आपसी परिचय एवं बातचीत को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने फरियादी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की एवं चाकू से हमला किया था। इससे फरियादी के सीने एवं उसके साथी सूरज के हाथ में चोट आई। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।

 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 109(1), 115(2), 296(बी), 3(5), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपी राजधन पिता नितेश जाटव को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Back to top button