एक माह में इंदौर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को 9 करोड़ रुपए टीओडी छूट

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र मालवा निमाड़ में अब तक सोलह लाख साठ हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं।
ये स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर पावर फैक्टर छूट और सौर ऊर्जा अवधि सुबह 9 से शाम 5 तक विद्युत खपत पर टाईम आफ द डे (टीओडी) छूट दिलाने में कारगर साबित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर इंदौर, उज्जैन, रतलाम जिले में स्थापित किए गए हैं।
कंपनी क्षेत्र के महू, थांदला, नागदा, झाबुआ, खरगोन आदि शहर पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाले निकाय हैं। इन स्मार्ट मीटरों से शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा टीओडी छूट का फायदा मिल रहा है। इंदौर शहर के 6.13 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक माह में करीब नौ करोड़ रुपए की टीओडी रियायत दी गई।
ये भी पढ़ें: बिजली बिल ज्यादा आ रहा है? जाने, कारण और समाधान
उज्जैन जिले के 1.23 लाख उपभोक्ता को 1.66 करोड़ रुपए की टीओडी रियायत दी गई, रतलाम जिले के 1.07 लाख उपभोक्ताओं को एक करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक की रियायत पिछले एक माह के दौरान प्रदान की गई है।




