क्राइम
Dewas सनसिटी में विवाद के दौरान दो युवकों को लगे चाकू, एक की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

देवास (ओमप्रकाश सेन)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसिटी में हुए विवाद के मामले में दो युवकों को चाकू लगने की घटना सामने आई है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां से एक युवक को इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक घायलों के नाम सूरज पिता लक्ष्मीनारायण, उम्र 21 वर्ष, निवासी बावरिया और प्रियांशु पिता नितिन, उम्र 19 वर्ष, निवासी चाणक्यपुरी मल्टी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




