शिक्षा

नवागत बीएसी, सीएसी का स्वागत किया

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्र सिंह ठाकुर)। बी आर सी टोंकखुर्द में नवागत बी ए सी एवम सीएसी का स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि ,पूर्व BRC, BAC, BGC रहे, कमल सिंह जी टांक एवम जीवन सिंह पोलाया,(DFO) थे, सर्वप्रथम सभी BAC से परिचय किया गया तदोपरान्त श्री टांक सर द्वारा सर्वश्री राममूर्ति बिलावलिया, मनीष बिलावलिया, अनवर शाह, मुकेश पाटीदार एवम श्रीमती मनीषा खत्री मेडम का पुष्प मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई गई,,श्री गिरधारी लाल चौहान द्वारा पूर्व जनशिक्षक श्री हजारी लाल चौहान,एवम दिनेश व्यास को पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्कूल जॉइन करने की बधाई दी।

श्री गिरधारी लाल चौहान द्वारा नवागत CAC श्री अरविंद सिंह सेंधव एवम श्री प्रेमसिंह जसोना का भी पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया l श्रीमती मंजू अमजेरिया द्वारा नवागत BAC श्रीमती मनीषा खत्री का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया l

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री टांक सर द्वारा सभी को बधाई प्रेषित करते हुए, मिलजुलकर कार्य करने एवम योजनबद्ध तरीके से काम कर टोंकखुर्द को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु प्रेरित किया l

इस अवसर पर श्री रामलखन चौहान, सुरेन्द्र पटेल, अर्जुन सिंह खिंची, अरुण लोबानिया, नवीन मण्डलोई, हिम्मत सिंह बढ़वाना, सीताराम बेवरिया, राजकुमार उपाध्याय, सहित BRC स्टॉफ एवम GMS का स्टॉफ उपस्थित रहा l

Back to top button