शिक्षा

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरकर मनाई दीपावली, 26 वर्षों से जारी है खुशियां बांटने की परंपरा

स्वेटर के लिए 11 हजार रुपए सहित बांटी मिठाई, फल और खेल सामग्री

Share

 

देवास। दीपावली पर्व भारतीय संस्कृति का सबसे महान पर्व है। खुशियां बांटने से बढ़ती है। सहयोग और सेवा सभी को करना चाहिए। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी (आनंदम केंद्र) में अतिथियों ने प्रकट किए।

प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में दीपावली उत्सव का यह 26वां वर्ष था। कार्यक्रम के अतिथि शिक्षक खुर्शीद आलम खान, रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित, प्रो. डॉक्टर सीमा सोनी, हेमेंद्र निगम, तबस्सुम खान, गुलनिशा खान, अरमान खान, बाल संत पुनीत रामजी, इंडी पावर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नितांश गुप्ता, यूनियन अध्यक्ष लाखन जायसवाल, एचआर हेड श्वेना गंगवानी, मदन शर्मा थे।
श्री खान ने अपने पिता हाजी अलिफ़ अहमद खान की स्मृति में विद्यालय को 11 हजार रुपए की राशि बच्चों के स्वेटर के लिए प्रदान की।

सभी बच्चों को दीपावली का महत्व समझाया गया। बच्चों ने दीपावली पर्व पर अपने हाथों से सुंदर 108 दीपक बनाएं।बच्चों को स्टेशनरी मिठाई, फल, खेल सामग्री एवं पटाखे वितरित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय की नाजमा खान, अलका परमार, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान, अशोक बुनकर, जावेद पठान, यशवंत डागोरा, राजेश जैन, संजय सरल कुणाल गोस्वामी, सुरेंद्र राठौर उपस्थित थे।

Back to top button