शिक्षा

महाविद्यालयीन छात्रावासों में विशेष कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

 

छात्रावासों में पढ़ाने का मौका, चयनित शिक्षकों को हर माह मिलेगा अतिरिक्त मानदेय

देवास। जिले के शासकीय और अतिथि शिक्षकों से महाविद्यालयीन व उत्कृष्ट छात्रावासों में विशेष कोचिंग देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित शिक्षकों को प्रति कालखंड 300 रुपये मानदेय मिलेगा। आवेदन 20 जून तक जिला संयोजक कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग देवास ने बताया कि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अन्तर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर संचालित विभागीय बालक/कन्या सीनियर उत्कृष्ट तथा महाविद्यालयीन छात्रावासों में प्रवेशित छात्र/छात्राओं को विभिन्न विषयों में विशेष कोचिंग कराए जाने के लिए केवल देवास जिले के शासकीय शिक्षकों/अतिथि शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित हैं।

इच्छुक शिक्षक अपने संकुल प्राचार्यों की अनुशंसा सहित अपना आवेदन पत्र जिला संयोजक कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग बालगढ़ रोड भोलेनाथ मंदिर के सामने देवास में 20 जून तक जमा कर करते हैं। उन्‍होंने बताया कि कोचिंग का कार्य गणित/अंग्रेजी/विज्ञान/कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान एवं जीव विज्ञान/भौतिक शास्त्र/रसायन शास्त्र इत्यादि मुख्य विषयों में किया जाना है।

कक्षा 9वीं 10वीं में कोचिंग देने वाले शिक्षकों के लिये सम्बन्धित विषय में ग्रेज्यूएशन स्तर पर न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा कक्षा 11वीं 12वीं के कोचिंग के लिये सम्बन्धित विषय मे पोस्ट ग्रेज्यूएशन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या विषय विशेष योग्यता होना अनिवार्य है। कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के लिये विषयवार नियुक्त शिक्षक उसी दिन कक्षावार अलग-अलग कालखण्ड में पढ़ाएंगे। महाविद्यालयीन बालक/कन्या छात्रावासों में अंग्रेजी विषय के लिए ही आवेदन मान्य किया जाएगा।

प्रत्येक कालखण्ड 01 घण्टे का रहेगा। चयनित शिक्षक के द्वारा पढ़ाए गए प्रति कालखण्ड का मानदेय 300 रुपए निर्धारित होगा। प्रत्येक माह में अधिकतम 20 कालखण्ड का मानदेय भुगतान किया जायेगा। केवल कम्प्यूटर/सामान्य ज्ञान कोचिंग कार्य के लिए माह में अधिकतम 05 कालखण्ड का भुगतान किया जायेगा। संचालनालय के निर्देशानुसार केवल शासकीय संस्थाओं के शिक्षक, अतिथि शिक्षक ही कोचिंग कार्य हेतु पात्र रहेंगे।

Back to top button