बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक, किसानों ने शुरू की हकाई-जुताई; खरीफ बोवनी की तैयारी तेज

सिरोल्या (अमर चौधरी)। क्षेत्र में प्री मानसून की बारिश के बाद किसानों ने खेतों की हकाई-जुताई का काम शुरू कर दिया है।
बारिश के बाद खेतों की मिट्टी बिखरने पर अच्छे से ट्रैक्टर की सहायता से किसानों ने खेतों की साफ सफाई के साथ हकाई का काम तेज कर दिया है। किसानों ने बताया कि इस बार खरीफ सीजन की बोवनी जून के अंतिम पड़ाव में होने का अंदेशा है। किसान मुकेश बंदावाले ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन के नए किस्मों के बीजों आरबीएस 28, एनआरसी 24, 2172, ब्लेक बोर्ड पर ध्यान अधिक है।
किसान भगवानलाल बागवान ने बताया कि किसान बीज को साफ स्वच्छ कर साथ ही घर में बोने से उपचारित अवश्य करें। जिससे बोवनी ठीक से खेतों में लग सके, एवं बीज खेतों में पर्याप्त मात्रा में अंकुरित हो सके। सिरोल्या के साथ ही केलोद, बांगरदा, भीलाखेडा, सुतारखेडा, हापाखेडा आदि गांवों में किसान खेती के कार्यों में इन दिनों व्यस्त हैं।




