10वीं + ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हीरो मोटोकॉर्प में मिलेगी 24,933 रु मासिक सैलरी

– 4 जून को शासकीय आईटीआई देवास में प्लेसमेंट ड्राइव
देवास। अगर आप 10वीं + आईटीआई पास हैं और किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है।
देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के हरिद्वार प्लांट में भर्ती के लिए 4 जून को शासकीय आईटीआई देवास में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए हीरो मोटोकॉर्प के हरिद्वार प्लांट में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Best Govt Job Preparation Apps 2026 – बिना Coaching घर बैठे करें SSC, UPSC, Banking की तैयारी
शासकीय आईटीआई देवास में 4 जून को सुबह 9:30 बजे से आयोजित होने वाली प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं + आईटीआई (NCVT/SCVT) उत्तीर्ण वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 24,933 रुपये (CTC) का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा कैंटीन, यूनिफॉर्म, शूज़ तथा मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए देवास जॉब पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://dewasjob.mp.gov.in/ पर पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के एचआर से मोबाइल नंबर 95201-96044 पर संपर्क किया जा सकता है।





