प्रशासनिक

देवास में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Share

 

योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, ई-मेल या इंडियन आर्मी की वेबसाइट से करें डाउनलोड

देवास। सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा उज्जैन एवं इंदौर संभाग के 15 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए देवास में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती रैली में शामिल होने वाले योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल एवं ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं) वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगी।

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थी अपना रैली प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से अथवा इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, महू के दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित दिनांक, समय एवं रैली स्थल को ध्यानपूर्वक देखें तथा निर्धारित समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर उपस्थित हों। भर्ती रैली में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे।

Back to top button