देवास

सिरोल्या में रंगोली बनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत सिरोल्या के अंतर्गत ‘सेवा से संकल्प अभियान ‘आशीर्वाद का दीया’ के भव्य कार्यक्रम में दीप सजावट की गई।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी भवन, धार्मिक स्थल भाजपा कार्यकर्ताओ एवं विभिन्न जगहों सहित लोगों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित हुए।

रंगोली एवं दीप कला से सुंदर रंगोली बनाकर उसके ऊपर दीपकों की सजावट की गई। कार्यक्रम में सरपंच मनीषा शेखर चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, जिला विकास समिति सदस्य मुकेश चौधरी, कल्याण चौधरी, राजेंद्र चौधरी, वृंदावन चौधरी, उप सरपंच राजेंद्र डियर, लखन चौधरी, सचिव भगवानसिंह चौधरी, सहायक सचिव अमित चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने उत्साह व्यक्त किया।

Back to top button