आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया ग्राम सिंगावदा
सेवा बस्ती में हुआ दीप प्रज्वलन, बच्चों को वितरित की मिठाई

ग्राम के ब्रिज पर आकर्षक लाइटिंग की, भगवा पताका से सजाया
देवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्षों की सेवा के सम्मान स्वरूप जन्मदिन पर एक दीया आशीर्वाद के स्वरूप प्रज्वलित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन की योजना अनुसार ग्राम सिंगावदा को गोद लिया गया। इस ग्राम में आशीर्वाद का दीया के तहत 2100 से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव ने चौहान धर्मशाला चौराहा पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। यहां बच्चों ने विशाल रंगोली बनाई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष कपिल चौहान ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सेंधव को माता की चुनरी ओढ़ाकर कर स्वागत किया।

दूसरी ओर ग्राम के भारत माता चौराहा पर ब्रिज की दीवारों पर पेटिंग कर दीप बनाए गए, बच्चों ने विशाल रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र थी। यहां पर मोदीजी को आशीर्वाद स्वरूप 501 दीप प्रज्वलित किए गए और ग्राम वासियों को मिठाई वितरित की गई। ग्राम के धार्मिक स्थल दुर्गा माता मंदिर पर 501 दीप प्रज्वलित किए गए। ग्राम में तीन गणेश पंडालों पर भी 101-101 दीप प्रज्वलित किए गए। सेवा बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद स्वरूप 101 दीप प्रज्वलित किए गए। ग्राम के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक घरों पर एक-एक दीप आशीर्वाद स्वरूप प्रज्वलित किए गए।

सभी स्थानों पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सेंधव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, समाजसेवी मनीष जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्राम के प्रत्येक घर में आशीर्वाद स्वरुप एक-एक दीप प्रज्वलित किया गया। संपूर्ण ग्राम दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।



