देवास

बैंक है पर ATM की सुविधा नहीं, कई महीनों से ग्रामीण परेशान

Share

 

कैश के लिए करना पड़ता है लंबा सफर

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम सिरोल्या और आसपास के ग्रामीण नकदी निकालने के लिए भटकने को मजबूर हैं।

करीब 6 हजार की आबादी वाले सिरोल्या में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ATM पिछले पांच महीने से नहीं है। ऐसे में बैंक अवकाश या आपात स्थिति में लोगों को रुपए निकालने के लिए 5 किलोमीटर दूर बरोठा या 20 किलोमीटर दूर देवास का रुख करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता!

गांव में बैंक होने के बावजूद एटीएम सुविधा नहीं मिलने से सिरोल्या सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्ग, पेंशनधारक, किसान और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

पेंशनर कांतिलाल त्रिवेदी ने बताया कि बैंक की छुट्टी के दौरान अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर बड़ी परेशानी होती है। एटीएम नहीं होने के कारण नकदी निकालने के लिए अतिरिक्त समय और खर्च दोनों करना पड़ता है। वहीं ग्रामीण रामचंदर चौधरी ने बताया कि बैंक में अक्सर भीड़ रहती है। यदि एटीएम चालू हो जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है और बैंक पर भी दबाव कम होगा।

ये भी जरूरी खबर: UPI Fraud Alert: QR Code, Fake Call और KYC Scam से ऐसे बचाएं अपना बैंक अकाउंट

सिरोल्या के अलावा कैलोद, सुतारखेड़ा, बांगरदा, भीलाखेड़ा सहित आसपास के कई गांवों के लोग भी इसी बैंक पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच महीने से एटीएम नहीं होने के बावजूद अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: सावधान: इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर हो रही है ऑनलाइन ठगी!

ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द एटीएम पुनः स्थापित कर चालू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को नकदी के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े।

Back to top button