UPI Fraud Alert: QR Code, Fake Call और KYC Scam से ऐसे बचाएं अपना बैंक अकाउंट

– ऑनलाइन पेमेंट करते समय ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, जाने बचाव के तरीके
देश में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबार तक हर जगह UPI के जरिए भुगतान किया जा रहा है। PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे ऐप्स ने लेनदेन को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में UPI Fraud Safety Tips समझना आवश्यक है।
साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। कई लोग जानकारी की कमी और जल्दबाजी में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका सीधा नुकसान उनके बैंक बैलेंस पर पड़ता है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि थोड़ी सतर्कता और सही जानकारी से ज्यादातर ऑनलाइन फ्रॉड से बचा जा सकता है।
सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं ये UPI Fraud,
QR Code Scam
साइबर ठग अक्सर पैसे भेजने के बहाने QR Code भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उसे स्कैन कर PIN दर्ज करता है, उसके खाते से पैसे कट जाते हैं। ध्यान रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए कभी PIN डालने की जरूरत नहीं होती।
Fake Customer Care Fraud
फर्जी कॉल करके खुद को बैंक अधिकारी या UPI कंपनी का कर्मचारी बताया जाता है। इसके बाद OTP, PIN या बैंक डिटेल मांगी जाती है। बैंक कभी भी फोन पर ऐसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगते।
KYC Update Scam
मोबाइल पर KYC अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजा जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक होने या बैंकिंग जानकारी चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।
Screen Sharing App Scam
कुछ ठग AnyDesk या दूसरी Remote Access App डाउनलोड करवाकर मोबाइल का पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं। इसके बाद बैंकिंग ऐप और OTP तक पहुंच बनाई जा सकती है।
UPI Fraud Safety Tips जरूरी सलाह:
– UPI PIN और OTP किसी के साथ शेयर न करें
– अंजान लिंक और APK फाइल डाउनलोड करने से बचें
मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता
– सिर्फ ऑफिशियल ऐप और – वेबसाइट का उपयोग करें
– मोबाइल में स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक सुरक्षा रखें
– Public WiFi पर बैंकिंग ट्रांजैक्शन करने से बचें
– बैंक अकाउंट के SMS और नोटिफिकेशन नियमित चेक करें
अगर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत करें ये काम
अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाए तो समय बर्बाद न करें।
– तुरंत बैंक हेल्पलाइन पर कॉल करें
– 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं
– ऑनलाइन शिकायत करें
– संबंधित UPI ऐप को ब्लॉक करें
– पासवर्ड और PIN तुरंत बदलें
मप्र में ठगी के दो बड़े खुलासे: ‘नोटों की बारिश’ का झांसा और ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरफ्तार
डिजिटल पेमेंट में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव
UPI ने लोगों की जिंदगी आसान जरूर बनाई है, लेकिन ऑनलाइन लेनदेन में छोटी सी लापरवाही भी भारी नुकसान पहुंचा सकती है। साइबर सुरक्षा से जुड़ी बेसिक बातों का ध्यान रखकर बैंक अकाउंट और निजी जानकारी को सुरक्षित रखा जा सकता है।
🚨 देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” बना मिसाल
मध्यप्रदेश के देवास जिले में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर” के तहत पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में जिला पुलिस साइबर सेल ने 1 नवंबर 2024 से अब तक साइबर ठगी के मामलों में करीब 2 करोड़ 62 लाख 78 हजार 805 रुपए की राशि पीड़ितों को वापस करवाई है।
वहीं विभिन्न शिकायतों में करीब 2 करोड़ 63 लाख 61 हजार 485 रुपए की राशि होल्ड भी करवाई गई है, जिसे वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों को लौटाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन साइबर” शुरू होने के बाद अब तक कुल 2820 साइबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1285 मामलों में राशि होल्ड कराने में सफलता मिली है। ये आंकड़े बताते हैं कि लोगों को सायबर ठगों से सतर्क होने की आवश्यकता है। पुलिस तो अपना काम कर रही है लेकिन स्वयं की सतर्कता बहुत जरूरी है। देवास पुलिस ने साइबर फ्रॉड मामलों में लगभग 45% सक्सेस रेट हासिल किया है। ═════════════════



