सावधान! बिजली कंपनी APK फाइल नहीं भेजती

बिजली काटने का डर दिखाकर साइबर ठग बना रहे निशाना, कंपनी ने जारी की चेतावनी
देवास। इन दिनों बिजली कंपनी के नाम पर उपभोक्ताओं को फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ठग उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी देकर APK फाइल डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी उपभोक्ताओं को APK फाइल नहीं भेजती। कंपनी ने लोगों से ऐसे संदेशों को नजरअंदाज करने और किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को डाउनलोड न करने की अपील की है। कंपनी ने कहा कि अधिकृत संदेश केवल आधिकारिक माध्यमों से भेजे जाते हैं और उनमें किसी निजी मोबाइल नंबर का उल्लेख नहीं होता। ये भी देखें: टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी के संबंध में एडवाइजरी
बिजली वितरण कंपनी ने कहा है कि हम कभी भी एपीके फ़ाइल उपभोक्ताओं को नहीं भेजते हैं, अन्य व्यक्तियों द्वारा वाट्सएप पर आपको भेजी जाएं, तो उसे नजरंदाज करें। APK फाइल डाउनलोड करने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। संबंधित खबर: मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता!
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सजग रहें, और फ्राड करने वालों के झांसे में नहीं आएं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रात 9.30 बजे बिजली काटने, APK फाइल संबंधी संदेश उपभोक्ताओं को फ्राड करने वाले, आनलाइन राशि हड़पने वालों द्वारा भेजा जा रहा है। इसे पूरी तरह नजरंदाज करें।
कंपनी द्वारा अधिकृत संदेश विधिवत तौर पर एसएमएस, वाट्सएप से भेजे जाते हैं, जिस पर mpsebw-s, mppkvvc लिखा होता है, किसी मोबाइल नम्बर का उल्लेख नहीं होता। संदेह होने पर उपभोक्ताओं द्वारा किसी मदद के लिए बिजली कंपनी के जोन, वितरण केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। महत्वपूर्ण खबर: UPI Fraud Alert: QR Code, Fake Call और KYC Scam से ऐसे बचाएं अपना बैंक अकाउंट




