प्रशासनिक

हेल्थ-एजुकेशन और विकास पर रहेगा फोकस

कलेक्टर नेहा मीणा ने बताई प्राथमिकताएं, ग्रहण किया पदभार

Share

 

– मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी का पूजन-अर्चन कर लिया आशीर्वाद

देवास। नवागत कलेक्टर नेहा मीणा ने गुरुवार को देवास पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले कलेक्टर नेहा मीणा सबसे पहले देवास के सर्किट हाउस पहुंचीं, इसके बाद वह सीधे देवास की आराध्य देवी मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दरबार टेकरी पर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और जिले की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद कलेक्टर नेहा मीणा कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कलेक्टर ने कहा कि शहर से संबंधित जो भी विभिन्न मुद्दे पत्रकारों द्वारा सामने लाए जाएंगे, उन पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देवास में मुझे अवसर पर प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हेल्थ और एजुकेशन पर मेरा फोकस रहा है। यहां भी इससे संबंधित विशेष कार्य की योजना बनाएंगे। मैंने पहली पोस्टिंग में कुपोषण से संबंधित मेजर अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा कि देवास जिले में उद्यानिकी से संबंधित काफी स्कोप है। उद्यानिकी के क्षेत्र में में किस तरह से विकास हो सकता है, उस पर भी फोकस रहेगा। साथ ही जिले में वर्तमान में जो चुनौतियां हैं, उनको चिन्हित कर विशेष प्लान बनाकर कार्य करेंगे। नवागत कलेक्टर के पदभार ग्रहण के बाद जिलेवासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग भी ली।

Back to top button