नगर निगम

दीपावली पर आयुक्त ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

परिवार सहित स्थानीय दुकानदारों से खरीदे मिट्टी के दीये

Share

 

देवास। प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली पर नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए माता महालक्ष्मी से देवास की निरंतर प्रगति और प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर आयुक्त ने नगरवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और स्थानीय उत्पादकों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से खरीदारी कर उनके जीवन में भी खुशियों का उजियारा फैलाएं। हमारा यह छोटा सा प्रयास स्थानीय व्यापार को मजबूती देने के साथ ही देवास की आर्थिक समृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। आयुक्त ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर सभी शहरवासी स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध देवास बनाने का संकल्प लें तथा शहर को स्वच्छता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहभागी बनें। स्वदेशी अपनाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुक्त दलीप कुमार ने स्वयं अपने परिवार के साथ स्थानीय दुकानदारों एवं कारीगरों से मिट्टी के दीये सहित अन्य स्वदेशी सामग्री की खरीदी की।

Back to top button