तीर्थ में कथा करवाने या श्रवण करने का लाखों गुना पुण्य फल मिलता है- स्वामी रामनारायण महाराज

द्वारकाधीश में कथा कराने वाले समाजसेवी श्री गर्ग का मां चामुंडा सेवा समिति ने किया स्वागत
देवास। मां चामुंडा सेवा समिति के संरक्षक समाजसेवी मन्नूलाल गर्ग परिवार द्वारा द्वारकाधीश धाम में गत दिनों श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया। पं. अनुराग मुखिया के श्रीमुख से जो धर्म व आध्यात्म की गंगा बहाई, उसके उपलक्ष्य में मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से संतों, ब्रह्मकुमारी बहनों के सानिध्य में पूरे परिवार का समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में शाल, श्रीफल, मां की चुनरी, पगड़ी, पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
स्वागत श्रीराम द्वारा के स्वामी रामनारायणजी, स्वामी पूर्णानंदजी, गोपालदासजी, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के हाथों किया गया। मुख्य अतिथि बैंक नोट प्रेस उप महाप्रबंधक अभिराजसिंह ठाकुर, समाजसेवी नारायण व्यास व नरेंद्र मिश्रा थे। स्वामी रामनारायणजी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि भागवत कथा पापों का नाश करने वाली है। नाना प्रकार के पाप मनुष्य जीवन में जाने-अनजाने में हो जाते हैं, लेकिन जो भागवत कथा करवाते हैं और श्रवण करते हैं वो समस्त पापों से मुक्त हो जाते हैं। समाजसेवी दीपक मन्नूलाल गर्ग ने द्वारकाधीश धाम में भागवत कथा कराई, ऐसे विरले ही मानव होते हैं। भागवत कथा घर में सुनो तो सौ गुना, मंदिर में सुनो तो हजार गुना और तीर्थ में जाकर कथा कराने व सुनने से लाखों गुना पुण्य फल मिलता है। मन्नूलाल गर्ग महाराज मनु स्वरूप हैं, जो धर्म और आध्यात्मिक की गंगा बहा रहे हैं। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने कहा, कि गर्ग परिवार में धर्म और आध्यात्मिक सेवा कार्य हो रहे हैं। पूरा परिवार धर्म और आध्यात्मिक संस्कारों से परिपूर्ण हैं। यह सब परिवार के धार्मिक संस्कारों से ही संभव हुआ है।
इस अवसर पर अनामिका दीपक गर्ग, लीलाधर चौधरी, राधेश्याम सोनी, ओम तापड़िया, संजय ठाकुर, जयेश गर्ग, दिनेश गर्ग, मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, सुशील शिंदे, प्रभु दयाल, राधेश्याम पड़ियार, ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, मंजू जलोदिया, विवेक भाई, कमल चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार श्री गर्ग ने माना।





