घोर लापरवाही और गड़बड़ियों के आरोप में कनिष्ठ यंत्री मतकर निलंबित

देवास। बिजली विभाग के एचटी मेंटेनेंस शाखा में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री पंकज मतकर को आखिरकार अनियमितताओं और गंभीर लापरवाहियों के चलते निलंबित कर दिया गया है।
उज्जैन संभाग के मुख्य अभियंता बीएल चौहान द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के तहत मतकर को तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
मुख्य अभियंता कार्यालय, उज्जैन से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि कनिष्क यंत्री मतकर द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरती गई है। इसके अतिरिक्त, विभागीय कार्यों में अनियमितता, पारदर्शिता की कमी और नियमविरुद्ध आचरण के चलते यह कठोर निर्णय लिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय वृत्त कार्यालय शाजापुर नियत किया गया है।
पारिवारिक फैक्ट्री से घटिया उपकरणों की आपूर्ति-
बताया जाता है कि मतकर के परिवार के नाम से शिप्रा क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री से विद्युत ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों का निर्माण किया जा रहा था। इन उपकरणों की गुणवत्ता मानकों से बहुत नीचे पाई गई। इसके बावजूद उपकरणों की आपूर्ति देवास सहित आसपास के जिलों में भी कर दी गई।
यह भी सामने आया है कि उपकरणों को बिना किसी तकनीकी परीक्षण या प्रयोगशाला जांच के विभागीय कार्यों में प्रयोग किया गया।
बताया गया है कि पंकज मतकर पर पूर्व से ही कई शिकायतें लंबित थीं। मेंटेनेंस कार्यों में गड़बड़ी, सामग्री की गुणवत्ता में हेराफेरी तथा ठेकों में अनियमितता जैसे आरोपों की जांच पिछले कुछ समय से जारी थी। हाल ही में जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद विभागीय स्तर पर कठोर कदम उठाया




