प्रशासनिक

वैध खाद्य लायसेंस नहीं होने एवं स्वच्छता संबंधित अनियमितता पर बालाजी बेकरी को किया सील

Share

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी व खाद्य एवं औषधी प्रशासन द्वारा होटलों, बेकरी एवं मिठाई की दुकानों सहित अन्य खाद्य सामग्री प्रतिष्ठानों की जांच कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत तहसीलदार देवास सपना शर्मा एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने देवास के रामचंद्र नगर स्थित बालाजी बेकरी से केक एवं वर्मीसेल कंफेक्शनरी के नमूने लिए। इस दौरान बेकरी का मौके पर वैध खाद्य लायसेंस नहीं होने एवं स्वच्छता संबंधित अनियमितता पाए जाने से बेकरी को सील करने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार आंध्रा स्टाइल डोसा मिश्रीलाल नगर से डोसा बेटर एवं आलू मसाला के नमूने लेकर सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए हैं। जिले में इस प्रकार की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Back to top button