प्रशासनिक

देवास में हर रविवार जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट में किसान कर रहे हैं जैविक उत्पादों का विक्रय

Share

देवास। कृषि विभाग देवास के द्वारा हर रविवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक फल सब्जी मंडी मक्सी रोड़ देवास में जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाज़ार लगाया जा रहा है।

इस रविवार को भी साप्ताहिक हाट में जिले के विभिन्न गांवों के किसानों द्वारा जैविक उत्पादों की दुकान लगाई। इनके द्वारा विभिन्न उत्पाद जैसे जैविक पालक, मेथी, बालौर, मूली, चुकंदर, बैगन, पपीता, अमरूद, हरा धनिया, मटर, चना एवं मूंग पापड़, हरी मूंग, हरे चने, तिल्ली का तेल, मूंगफली का तेल, हल्दी पाउडर आदि उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है।

कृषि उप संचालक गोपेश पाठक ने बताया, कि जैविक हाट लगने से किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिल रहा है जिससे वे काफी खुश हैं। साथ ही क्रय करने आए ग्राहकों द्वारा बताया गया कि जैविक हाट लगने से उन्हें रसायनमुक्त सब्जी व अनाज एक जगह प्राप्त हो रहा है।

Back to top button