धर्म-अध्यात्म

आध्यात्मिक ज्ञान की रोशनी पड़ती है, तो आत्मा चैतन्य हो जाती है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Share

 

– ईश्वरीय अनुभूतियों का अद्भुत केंद्र है माउंट आबू- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

– जिलेभर के 200 भाई-बहन राजयोग, आध्यात्मिक ज्ञान की यात्रा पर माउंट आबू हुए रवाना

देवास। ब्रह्माकुमारीय ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर से जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में राजयोग व आध्यात्मिक ज्ञान की यात्रा पर जिलेभर के 200 भाई-बहन माउंट आबू के लिए रवाना हुए।

प्रेमलता दीदी ने ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय माउंट आबू की आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना होने के दौरान कहा, कि जीवन में जब आध्यात्मिक ज्ञान की रोशनी पड़ती है, तो आत्मा चैतन्य हो जाती है, प्रकाशमान हो जाती है। इस संस्था की आध्यात्मिक ज्ञान की यात्रा माउंट आबू से शुरू होकर धीरे-धीरे देश के विभिन्न हिस्से में कई शाखों के रूप में फैली हुई है। संस्था राजयोग, आध्यात्मिक ज्ञान का अभ्यास देश-विदेश तक भी पहुंच गया है। संस्था कई तरह के कोर्स के माध्यम से परमपिता परमेश्वर के प्रति लोगों को जागरूक करती है। राजयोग कोर्स लोगों के बीच आपसी संबंध की वास्तविक समझ पैदा करती है।

ब्रह्माकुमारीज संस्था एक अनोखी आध्यात्मिक संस्था है। जो राजयोग के निमित्त अभ्यास द्वारा दुनियाभर में शांति और सहजता का संदेश देते हुए देश-विदेश में आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग की अलख जगा रही है। ईश्वरीय अनुभूति का अद्भुत स्थान है माउंट आबू। यह वह स्थान है जहां हमारे खोए हुए आध्यात्मिक पिता शिव बाबा को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के साकार माध्यम से ज्ञान की मुरली द्वारा साकार किया जा रहा है।

ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख संस्थान माउंट आबू में देवास शहर से संस्था की जिला संचालीका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, ज्योति दीदी, अपुलश्री दीदी, मनीषा दीदी, इंदिरा दीदी, पवित्रा दीदी सहित लगभग 200 भाई-बहन आध्यात्मिक राजयोग शिविर में शामिल होंगे। जहां 5 से 9 मार्च तक आयोजित शिविर में राजयोग आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करेंगे।

Related Articles

Back to top button