राजनीति
पुजारी संघ एवं कार्यकताओं के साथ सज्जन वर्मा माता टेकरी पहुंचकर माता से विधायक पुत्र के कृत्य की मांगेंगे माफी

देवास। विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र ने शुक्रवार की रात को माता टेकरी पहुंचकर माता के पट खुलवा कर दर्शन की जिद की। वहीं उनके समर्थक ने पुजारी के पुत्र के साथ मारपीट की। इस घटना की सर्वत्र निंदा की जा रही है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि इसी को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सोमवार को देवास आएंगे एवं 11 बजे पुजारी संघ एवं कांग्रेस जनों के साथ माता टेकरी पहुंचकर माता रानी से माफ़ी मांगेंगे, कि इन तथाकथित सनातनियों ने जो कृत्य किया है, उसके लिए मैं जनता की ओर से आपसे माफी मांगता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर माता टेकरी साथ जाए।




