क्राइम

ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने दबिश देकर 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Share

 

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर कार्रवाई हेतु ऑपरेशन प्रहार प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत अवैध जुआ/सटटे के अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गत दिवस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग उत्तम नगर इटावा में जुआ खेल रहे हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन अमित सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अवैध रूप से जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ फड़ से नगदी 2160 का मश्रुका एवं ताश के पत्ते जब्त किए।

टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला: दिल्ली से आरोपी कपिल वीज गिरफ्तार

धारा 13 जुआ एक्ट में 254/2026, 255/2026 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपीगण के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्‍मक कार्रवाई कर बाउण्‍ड ओव्‍हर हेतु एसडीएम न्‍यायालय पेश किया गया। एसडीएम न्‍यायालय द्वारा जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी के नाम:
अशोक पटवा निवासी पुष्पकुंज कालोनी, रवि जायसवाल निवासी पुष्पकुंज कालोनी, जमीर शेख निवासी उत्तम नगर, नितिन उर्फ पिंटु पाटीदार निवासी इटावा देवास, जमीर अली निवासी उत्तम नगर, मनीष पुष्पक निवासी उपनगरीय बस स्टैंड एवं शरद योगी उत्तम नगर।

उदयनगर के रामपुरा क्षेत्र में घर से चल रहा था सट्टे का अवैध कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

सराहनीय कार्य – निरीक्षक अमित सोलंकी थाना प्रभारी सिविल लाइन देवास, सउनि राकेश तिवारी, प्रआर राजू, आर अंतरसिंह परमार, विकास तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button