ग्राम चवरा गुवड़ी में 22 मई से होगा श्री शिवशक्ति महायज्ञ, 5 दिन चलेगा महोत्सव

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। ग्राम चवरा गुवड़ी में 22 से 26 मई तक “श्री शिवशक्ति महायज्ञ महोत्सव” का आयोजन होगा। चतुर्थ वर्ष में हो रहे इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
ब्रह्मलीन संत श्री केशवदास त्यागी “फलहारी बाबा”, ब्रह्मलीन रामाधार त्रिवेदी की प्रेरणा से दर्शन गिरि महाराज खडेल गुफा के सान्निध्य में यह महायज्ञ होगा। पांच दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 22 मई को सर्व पारायणित गणेश पूजन, पंचांग कर्म, मंडप प्रवेश, 26 मई को महाआरती के साथ पूर्णाहुति व भंडारा होगा
आयोजन समिति के गजराजसिंह ठाकुर, विजेंद्र सिंह ने बताया कि मां खेड़ी वाली एवं चंडी माता की कृपा से यह महायज्ञ हो रहा है। सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।




