शिक्षा

जहां सरस्वती का वास है, वहीं ज्ञान का प्रकाश है

Share

 

बसंत पंचमी पर्व मनाया, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की

देवास। ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी पर्व पर शासकीय विद्यालय महाकाल कॉलोनी में सरस्वती पूजन किया गया।

प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, बीआरसी किशोर वर्मा, खेल प्रशिक्षक हेमेंद्र निगम, बीएनपी मिडिल स्कूल प्रधान अध्यापक मुख्तार आलम कुरैशी, जन शिक्षक आतिश कनासिया थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती पूजन व सरस्वती वंदना कर किया। श्री सोमानी ने कहा कि जहां सरस्वती का वास है, वहीं ज्ञान का प्रकाश होता है। मां सरस्वती का पूजन अपने भीतर की जिज्ञासा और सात्विकता को जाग्रत करता है।

श्री निगम ने कहा वे हमें सिखाती हैं कि धन (लक्ष्मी) और शक्ति (दुर्गा) का सही उपयोग केवल ज्ञान (सरस्वती) के माध्यम से ही संभव है। बीआरसी किशोर वर्मा ने कहा कि वे शैक्षिक दृष्टिकोण से ‘जड़ता’ (मानसिक सुस्ती) को दूर कर ‘मेधा’ (बुद्धि की प्रखरता) प्रदान करने वाली शक्ति हैं। इस अवसर पर स्वच्छता विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय परिवार द्वारा बैंक नोट प्रेस माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुख्तार आलम कुरैशी का अभिनंदन किया गया।

प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी और हिंदी लेखन सुधार हेतु स्टेशनरी प्रदान की गई तथा सभी विद्यार्थियों को संतरे प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर शकुंतला मालवीय, अलका परमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट ने किया।

Back to top button