अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो गाड़ी


गंभीर रूप से घायल को डायल 112 के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
देवास। थाना उदयनगर क्षेत्र में सोब्ल्यापुरा के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सूचना मिलने पर डायल 112 के जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार उदयनगर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 भोपाल में प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्ति पर तत्काल उदयनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सहायक उप निरीक्षक संजय निगम एवं पायलेट देवकरण राठौर ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर उदयनगर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।





