प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

देवास। जिले के पीपलरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।
चौबाराधारा के पास बेराखेड़ी फाटे पर प्याज से भरा एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक में पीछे बैठे मजदूर प्याज की बोरियों के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
भौंरासा टोल के पास चलती बस में लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक गंधर्वपुरी से चौबाराधारा की ओर जा रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ओमप्रकाश, आकाश और विजय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवास के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूरों की मौत, 15 से अधिक घायल
घटना की सूचना मिलते ही पीपलरावा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और मोड़ पर असंतुलन बनने की बताई जा रही है।




