धर्म-अध्यात्म

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की छात्राओं का देवास आगमन

Share

 

शुरू हुआ स्कूल, कॉलेज में श्रेष्ठ भारत के लिए चिंतन मंथन

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रतिवर्ष अपने विद्यार्थियों को देश के कोने-कोने में सामाजिक परिवीक्षा के अंतर्गत भेज कर क्षेत्रों में सामाजिक समस्याओं को लेकर चिंतन-मंथन करता है।

इसी कड़ी में देवास में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं का आगमन हुआ, जो कि पूरे एक माह देवास जिले की पूरी तहसीलों में भ्रमण करेगी और सामाजिक समस्याओं पर अपना प्रकाश डालकर समाधान सुझाएंगी।

Himalay academy dewas

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से तीन छात्राएं हर्षित चौहान छत्तीसगढ़, वर्षा कुमारी बिहार एवं दिव्या तांबड़े महाराष्ट्र का देवास में आगमन हुआ है, जो कि देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय पर अध्ययन कर रही हैं। ये छात्राएं जिले में लगातार एक माह तक निस्वार्थ भाव से सामाजिक परिवीक्षा करेंगी। शहर के हिमालय एकेडमी में छात्राओं का पहला आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को जीवन की दैनिक दिनचर्या पर प्रकाश डालते हुए अनेकों पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी सुझाया।

युवा प्रकोष्ठ समन्वयक प्रमोद निहाले ने जानकारी देते हुए कहा कि आज की आवश्यकता को देखते हुए देव संस्कृति विश्व विद्यालय की छात्राओं के आयोजन शहर के हर विद्यालय व महाविद्यालयों में होना चाहिए क्योंकि इन छात्राओं को देव संस्कृति विश्व विद्यालय हर विषय का ज्ञान व अनुभव देता है। ये छात्राएं भी बड़ी सरलता से बच्चों को समझाती है। हिमालय एकेडमी के संचालक सुरेंद्र राठौर ने आयोजन के बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं एवं गायत्री परिवार की टीम का आभार माना और कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर के हर विद्यालय व महाविद्यालयों में निरंतर होना चाहिए।

Back to top button