पार्षद वसीम हुसैन ने किया नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत

देवास। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शहर जिला कांग्रेस के द्वारा पांच ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बुधवार को सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद वसीम हुसैन ने स्वागत किया।
प्रतीक शास्त्री, ईशान राणा, रूपेश कल्याणे, अंकित नागर का पुष्पमाला पहनाकर एवं साफ बांधकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शौकत हुसैन ने कहा कि कठिन समय में कांग्रेस ने आपको जिम्मेदारी दी है। काम महत्वपूर्ण है, आपको कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है एवं आने वाले समय में कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाना है। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, इम्तियाज शेख, रविन्द्र सोनी ने भी संबोधित करते हुए नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।
इस अवसर पर शाहिद ठेकेदार, शोएब मामू, सुना मामू, इतियाक भाई, बाबू भाई, उमर मेव, आकिब खान, बेटू चांदनी, गब्बर भाई सहित वार्ड नंबर 36 के साथी उपस्थित थे।




