धर्म-अध्यात्म

भगवान के अवतार लेते ही जयकारों से गूंज उठा पंडाल

  • बाल गोपाल को निहारते ही भक्त हुए भाव विभोर, भक्तों ने की पुष्पवर्षा
  • स्नेहा किशोरीजी ने कहा धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं भगवान

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)।

गांव की यादव धर्मशाला आज आकर्षक फूल-पत्तियों एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी थी। हर किसी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सुबह से ही धर्मशाला में स्थित पंडाल की सजावट हो रही थी। भक्तों को इंतजार था भगवान के अवतार का। भागवत कथा में जैसे ही स्नेहा किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार लेने की घोषणा की, वैसे ही भक्त उत्साह से नृत्य करने लगे। पूरा पंडाल बाल गोपाल के जयकारों से गूंज उठा। वासुदेवजी टोकरी में कन्हैया को लेकर आए तो भक्तों ने पुष्पवर्षा की।

 

मंगलवार को श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। नन्हे बालक राम पाटीदार ने कृष्ण का रूप धारण किया। जैसे ही वासुदेवजी टोकरी में कान्हा को लेकर आए, भक्त उत्साह से जय-जयकार करने लगे। हर कोई कन्हैया की एक झलक पाने के लिए दीवाना सा हाे गया। भक्तों ने नृत्य कर कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर स्नेहा किशोरी जी ने कहा कि जब भी अत्याचार, अन्याय बढ़ते हैं तो पाप का नाश करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। कथा यह भी कहती है कि हमें निरंतर भगवान के नाम का स्मरण करते रहना चाहिए, वे अपने भक्तों की हर परिस्थिति में सहायता करते हैं। इस दौरान स्नेहा किशोरी ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्तों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए। भागवत कथा के दौरान आरती का लाभ हरिनारायणजी व उनकी धर्मपत्नी मंजू पाटीदार ने लिया। भागवत कथा परिसर में खिचड़ी, दही, केले का प्रसाद श्रद्धालु सरपंच हुकमसिंह बछानिया, देवकरण मंडलोई ने वितरित किया। साथ ही पाटीदार समाज के युवाओं द्वारा समूची व्यवस्था की गई। कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी श्रद्धालुओं ने पहले से ही कर रखी थी। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की। 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button