प्रशासनिक

विधानसभा मतदान प्रक्रिया के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रारम्भ

Share

टोंकखुर्द। (नन्नू पटेल)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जिले के समस्त ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
टोंकखुर्द महाविद्यालय में ब्लॉक के विभिन्न विभागों के 200 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में ईवीएम वीवीपीएटी मॉक पॉल संबंधित नवीन निर्देश, मतदान प्रक्रिया संचालन, ईडीसी व पोस्टल बैलेट पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. समीरा नईम, डॉ. राणा, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. गजेंद्र शर्मा, दीपक शुक्ला के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर डॉ. राजेंद्र भेवंदिया, शैलेश राठौर, जितेंद्र देथलिया आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button