शिक्षा

खेल दिवस पर विद्यालय में आयोजित हुई खेल स्पर्धा

Share

Running

कबड्डी, खो-खो, रस्सीकूद, नींबू रेस, तेज चाल, पंजा लड़ाई में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मेजर ध्यानचंद ने ऐतिहासिक 36 गोल कर भारत को ओलम्पिक में 3 बार दिलाया था स्वर्ण पदक- शिक्षक यादव

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। दुनिया के महानतम हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर क्षेत्र के समस्त शासकीय विद्यालयों में खेल स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

माध्यमिक विद्यालय कामठखेडा में संस्था प्राचार्य परसराम पिंडोरिया ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों के बीच कबड्डी, खो-खो, रस्सीकूद, नींबू रेस, तेज चाल, पंजा लड़ाई, आदि स्पर्धाएं आयोजित की गई।

कबड्डी बालिका वर्ग में कक्षा सातवीं की टीम विजयी रही। नींबू रेस में अंजलि देवडा, रस्सीकूद में किरण मौर्य, चेयर रेस में शीतल भूरिया, पंजा लडाई में अखिलेश पलासिया विजयी रहे।

बच्चों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश यादव ने कहा मेजर ध्यानचंद ने भारतीय सेना में सेवारत रहते हुए विश्वस्तरीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में भारतीय हाकी टीम का प्रतिनिधित्व किया व ऐतिहासिक 36 गोल कर तीन बार स्वर्ण पदक भारत को दिलाया। उन्होंने अपने जीवनकाल में एक हजार से अधिक गोल किए। अपनी विशिष्ट खेल शैली के कारण उन्हें हाकी के जादूगर की उपाधि दी गई।

छात्रावास संचालिका ललिता पाटीदार ने कहा खेल हमें शारीरिक, मानसिक रूप से दृढ बनाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षक देवकरण चौहान, मंजू वास्केल गुलाब वास्केल, राजेश तंवर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button