लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बाजार पहुंचकर की स्थानीय विक्रेताओं से खरीदी

देवास। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने देवास में बाजार का निरीक्षण किया और स्थानीय व्यक्तियों से निर्मित स्वदेशी वस्तुएं खरीदी। उन्होंने सभी से स्थानीय व्यक्तियों से निर्मित स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील भी की।

कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने मिट्टी के दीए सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदी। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को चर्चा भी की।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकल फॉर वोकल का आव्हान किया गया है। लोकल फॉर वोकल अपनाकर हम एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोकल फॉर वोकल से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। स्थानीय व्यक्तियों से खरीदारी करने से उत्पादक अपने उत्पादों को अच्छी तरह से बनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी एवं उनकी व्यवसाय के संबंध में जानकारी भी ली।




