आपका शहर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Share

देवास। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास प्रभात कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के पालन में पुलिस विभाग को संवेदनशील बनाने एवं क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था के मध्य विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय देवास में आयोजित किया गया। कार्यशाला में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री मिश्रा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के पालन में पुलिस विभाग संवेदनशील होकर प्राप्त निर्देशों का पालन करें। जिससे व्यक्ति की गरिमा सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में बताया गया कि अधिक से अधिक जागरूकता, यातायात नियमों को प्रसारित किया जाए, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन रोका जा सके। कार्यक्रम में आभार सचिव श्रीमती निहारिका सिंह ने माना। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी, देवास जिले के क्षेत्रीय थाना प्रभारीगण एवं सामाजिक संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button