क्राइम

उधारी के विवाद में पेट्रोल से कार फूंकने वाला शातिर आरोपी 800 KM दूर नक्सली क्षेत्र से गिरफ्तार

- कमलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share

 

देवास। जिले की कमलापुर पुलिस ने अपराधियों के लिए सख्त संदेश देते हुए पेट्रोल डालकर कार जलाने वाले शातिर आरोपी को 800 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के नक्सली प्रभावित क्षेत्र गोंदिया से दबोच लिया।

मामूली उधारी विवाद में की गई इस सनसनीखेज आगजनी की वारदात के बाद फरार आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के सहारे पुलिस ने उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 1 मार्च को फरियादी अफसर मंसूरी निवासी देरिया खाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 10 बजे देहरिया खाल कमलापुर में पवित्र पिता दीपक राय निवासी संजय नगर गोटन गांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र ने राजश्री पाउच के उधारी के पैसे मांगने की बात को लेकर उसके घर के सामने रखी उसकी कार क्रमांक MP 09 CJ-7569 में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे फरियादी की कार जलकर खाक हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बागली में धारा 326 (g), 296, 324 (5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा आगजनी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जनसिंह मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी पवित्र राय निवासी संजय नगर गोटन गांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र को नक्सली क्षेत्र ग्राम गोटन से गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जनसिंह मीणा, प्रआर भगवती प्रसाद खरे एवं आरक्षक अरुण वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button