नगर निगम

संपत्तिकर व जलकर 31 मार्च तक जमा कर बच सकते हैं सरचार्ज से

Share

देवास। समस्त बकाया एवं चालू वित्तीय वर्ष की संपत्तिकर, जलकर की राशि का वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन 31 मार्च शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। करदाता अपने कर का भुगतान 31 मार्च तक कर सकते हैं। 31 मार्च के बाद बकाया करों पर अधिभार सरचार्ज लगेगा तथा निगम द्वारा बकाया करदाताओं पर न्यायालयीन कर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। बकाया करदाता अपने करों की राशि निगम या वार्ड में वसूली कार्यकर्ताओं को जमा करा सकते हैं। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने वार्ड में वसूली टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा, कि जिन बकायादारों द्वारा 31 मार्च तक अपने करों का भुगतान नहीं किया तो करदाताओं से निगम की टीम संपर्क कर करों का भुगतान कराएं। आयुक्त ने निगम की टीम को निर्देश देते हुए कहा कि 31 मार्च के पश्चात जिन बकाया करदाताओं के द्वारा करों का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उनके विरूद्ध न्यायालयीन कार्यवाही कर कुर्की की कार्यवाही करना प्रस्तावित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button