ईमानदारी की मिसाल: रास्ते में मिला एक लाख का मोबाइल थाने पहुंचकर लौटाया

कम्प्यूटर इंजीनियर मनीष परिहार की पुलिस ने की सराहना
सिरोल्या (अमर चौधरी)। आज के दौर में कीमती सामान देखकर मन लालच में आ जाता है, वहीं समाज में ईमानदार और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले लोग आज भी जिंदा है। ऐसा ही एक मन को जीतने वाला मामला सामने आया है।
सिरोल्या के कम्प्यूटर एवं आर्किटेक्ट इंजीनियर मनीष परिहार (मोनू) ने देवास-बरोठा मार्ग पर गिरे एक कीमती मोबाइल को उसके मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की। मनीष ने बताया की मोबाइल नया एवं एक लाख की कीमत का है। हमें मोबाइल मिलने पर तत्काल हमने बरोठा थाने पहुंचकर मोबाइल मिलने की पूरी जानकारी पुलिस को दी।
मोबाइल और लैपटॉप को गर्मी से कैसे बचाएं?
थाना प्रभारी सवितासिंह जाटव ने मोबाइल के मालिक की जानकारी जुटाई एवं थाने में बुलाकर मोबाइल अभिषेक धाकड़ को सुपुर्द किया।
थाना प्रभारी जाटव ने मनीष परिहार की सराहना करते हुए पुनित काम के लिए प्रोत्साहित किया एवं कहा कि परिहार उच्च नैतिक मूल्यों और आदर्श नागरिक होने के प्रमाण है। समाज को ऐसे ईमानदार युवाओं की काफी जरूरत है। पुलिस प्रशासन इनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करती है।
फ्री में सीखें Mobile Repairing, ट्रेनिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा भी




