राजनीति

ड्रिप सिस्टम बिखरने से सूख रही माता टेकरी, बढ़ रहा आग का खतरा

Share

कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने कहा समय रहते सुधरे व्यवस्था

देवास। शहर की प्रसिद्ध माता टेकरी पर शुक्रवार को झाड़ियों में लगी आग के बाद अब टेकरी पर वर्षों से बंद पड़े ड्रिप सिस्टम का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

कभी पेड़-पौधों को हरा-भरा रखने के लिए पूरी टेकरी पर बिछाया गया ड्रिप सिस्टम अब पूरी तरह बिखर चुका है, जिसके कारण पहाड़ी की भूमि शुष्क होती जा रही है और आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। टेकरी पर आग की खबर भी पढ़े : माता टेकरी पर लगी आग, दमदमा वाले हिस्से की ओर से भड़की थी लपटें

कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने बताया कि पहले ड्रिप सिस्टम के जरिए टेकरी पर लगे पेड़-पौधों तक नियमित पानी पहुंचता था, जिससे जमीन में नमी बनी रहती थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अनदेखी के चलते सिस्टम पूरी तरह खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ड्रिप सिस्टम को दोबारा चालू कर दिया जाए तो भविष्य में आग की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है और टेकरी की हरियाली भी बरकरार रखी जा सकती है।

Back to top button