देवास
श्रीमती कमला बाई का आकस्मिक निधन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सैंधव ने श्रद्धांजलि अर्पित की
देवास। भाजपा पार्षद अकीला अजबसिंह ठाकुर की माताजी श्रीमती कमला बाई सेंधव (कराड़िया माहोर) सोनकच्छ का आकस्मिक निधन हो गया।
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, समाजसेवी मनीष जैन (कायथा वाला), भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी दिनेश सांखला, सुदेश सांगते, ज्योतिषाचार्य बीएल भट्ट, मनोज श्रीवास, अलकेश दवंडे ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ईश्वर से प्रार्थना कि दिवगंत आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिजन को इस कठिन घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




