राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला, पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने किया स्वागत

देवास (दिनेश सांखला)। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित प्रवेश वर्ग के अंतर्गत गुरुवार को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया।
संचलन उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर सेविका बहनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाही प्रमुख सीता अन्नदानम दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेविका बहनों ने सहभागिता की।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति प्रतिवर्ष महिलाओं को शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से वर्गों का आयोजन करती है।
इसी क्रम में देवास में 10 मई से 24 मई 2026 तक प्रवेश वर्ग आयोजित किया जा रहा है। वर्ग के माध्यम से महिलाओं में राष्ट्रभाव, संस्कार एवं आत्मविश्वास जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।




