प्रशासनिक

फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यवाही में लापरवाही बरतने पर बीएलओ निलंबित

Share

देवास। जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 की कार्यवाही की जा रही है। फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यवाही में लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्‍ता ने बीएलओ मतदान केन्‍द्र क्रमांक 166 पद्मजा माध्‍यमिक विद्यालय पूर्वी भाग देवास जितेन्‍द्र मालवीय को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री मालवीय का मुख्‍यालय तहसीलदार कार्यालय देवास रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button