Dewas news भगवान हाटकेश्वर प्रकटोत्सव पर 1 अप्रैल को होगा अभिषेक पूजन

देवास। भगवान श्री हाटकेश्वर के पावन प्रकटोत्सव के अवसर पर 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से श्री हाटकेश्वर देवालय, श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्रीकृष्ण नगर (गजरा गियर्स चौराहा) में अभिषेक पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नागर समाजजनों के सहयोग से प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मप्र नागर ब्राह्मण परिषद शाखा देवास ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक स्वजन तक व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद यदि कोई परिवार किसी कारणवश आमंत्रण से वंचित रह गया हो, तो वह इसे अपना ही आयोजन मानते हुए सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हो। आयोजन के दौरान विधि-विधान से अभिषेक पूजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान हाटकेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।





