आपका शहरखबरे जरा हटकेदेवास

देश के सबसे क्यूट बेबी में ध्रुव 36वें नंबर पर

Share

7500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा

– सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने किया था वोट

–  एक से सात सितंबर तक चली थी प्रतियोगिता

बेहरी। विगत दिनों हुई ऑल इंडिया फोटो कंटेस्ट प्रतियोगिता में बेहरी के ध्रुव दांगी को 36वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस प्रकार ध्रुव देश के क्यूअ बेबी में शामिल हो गए हैं। ध्रुव न केवल मोहल्लेवासियों एवं गांव के लोगों की आंख का तारा है, बल्कि उसकी मोहक मुस्कान व चंचलता ने प्रतियोगिता के निर्णायकों को भी अपना दीवाना बना दिया।

आल इंडिया स्तर पर पिछले दिनों माय क्यूट बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे देश से 7500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 1 सितंबर से 7 सितंबर तक चली। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने क्यूट बेबी के लिए वोट किए। देवास जिले के बेहरी से प्रेम मेडिकल स्टोर और दांगी हेल्थ केयर के संचालक डॉ. सचिन दांगी ने अपने बेटे ध्रुव दांगी को प्रतियोगिता में हिस्सा दिलवाया। इस फोटो कांटेस्ट में नन्हें ध्रुव दांगी ने स्वास्थ्य, सौंदर्य में 36वां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बच्चे के स्वास्थ्य, सौंदर्य सहित अन्य बिंदुओं के आधार पर निर्णायकों ने पाइंट देते हुए निर्णय किया। ध्रुव के पिता डॉ. दांगी और उनके परिवार ने सभी वोटरों को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने ध्रुव की सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वस्थ्य हेल्दी बेबी का पुरस्कार प्राप्त करने पर डॉ. रितु उदावत, बेहरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता गोस्वामी, पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला कठांली, पूनम गोस्वामी सहित कई मातृशक्तियों ने माता-पिता को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button