राजनीति

वार्ड 7 में 5 लाख की सीसी सड़क का किया भूमिपूजन

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। ग्राम पंचायत लखवाड़ा के वार्ड क्रमांक 7 में बनने वाली सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का शुक्रवार को भूमि पूजन मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा किया गया। 5 लाख 18 हजार रुपए की लागत से बनने वाला यह मार्ग लगभग 140 मीटर लंबा होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सीसी रोड बनने से वार्डवासियों को सुविधा मिलेगी। विधायक के प्रयासों से विकास कार्यों को गति मिली है। पहले जहां विकास सीमित था, अब क्षेत्र की सभी पंचायत में लगातार निर्माण कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा, कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही उन्होंने जल आवर्धन योजना के तहत घर-घर पानी नहीं पहुंच पाने पर चिंता जताई।

कार्यक्रम को सरपंच रामचंद्र देलमिया, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश बड़ौला ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक शांतिलाल चौहान ने किया। आभार पंचायत सचिव सुरेश जाट व रोजगार सहायक संतोष चौहान ने माना। इस दौरान हीरामणि देलमिया, राधेश्याम शेरा, दुर्गेश शेरा, पंच कंचन कलम, प्रहलाद चावला, शैलेंद्रसिंह शत्तावत, नवीन मौर्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वार्डवासी मौजूद रहे।

Back to top button