धर्म-अध्यात्म

जय बाल हनुमान मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ व भंडारा सम्पन्न

Share

 

देवास। जय बाल हनुमान मंदिर, शिव शक्ति नगर, उज्जैन रोड पर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भव्य एवं दिव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

आयोजन अंतर्गत 1 मार्च से मंदिर प्रांगण में श्री अखंड रामचरितमानस का संगीतमय पाठ प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ सहभागिता की। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण एवं प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली की महिमा से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। 2 मार्च को मानस पाठ का विधिवत समापन हुआ तथा हनुमान जी जन्मोत्सव का उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसादी ग्रहण की और सेवा कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, समाजसेवी रमेश अग्रवाल, सामाजिक समरसता मंच के संरक्षक संजय शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू जोशी एवं अशोक गोस्वामी की उपस्थिति रही।

Back to top button