राजनीति

Dewas news भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी (मानद) उपाधि से किया सम्मानित

Share

 

(दिनेश सांखला)
देवास। अमलतास अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव को डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी (मानद) उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी सामाजिक, शैक्षणिक एवं समाज सेवा के साथ जनसेवा में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

इसी क्रम में अमलतास विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एवं मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रों को उपाधि एवं मेडल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और युवा अपने ज्ञान एवं कौशल के बल पर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को सफल, सार्थक एवं उज्ज्वल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया, अमलतास यूनिवर्सिटी प्रबन्धक सुरेशसिंह भदौरिया, मयंकराजसिंह भदौरिया एवं शरदचंद्र वानखेड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Back to top button