देवास

Dewas news अब एक ही छत के नीचे पेंट्स और वाटरप्रूफिंग समाधान

Share

 

बीमा चौराहा पर रामेष्ट पेंट्स एंड वाटरप्रूफिंग टेक्नोलॉजीज का हुआ शुभारंभ

देवास। उज्जैन रोड स्थित बीमा चौराहा पर निर्माण एवं साज-सज्जा क्षेत्र को नई दिशा देने वाले प्रतिष्ठान रामेष्ट पेंट्स एंड वाटरप्रूफिंग टेक्नोलॉजी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं शुभचिंतक भी समारोह में शामिल हुए।

प्रतिष्ठान का शुभारंभ रामेष्ट पेंट्स के संचालक हर्ष निगम द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नया प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले पेंट्स, आधुनिक वाटरप्रूफिंग समाधान एवं तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे भवन निर्माण और संरक्षण के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मुख्य अतिथि महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देवास जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस प्रकार के आधुनिक एवं तकनीकी प्रतिष्ठानों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे व्यवसाय शहर की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। श्री अग्रवाल ने हर्ष निगम को इस नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर्ष निगम ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रामेष्ट पेंट्स एंड वाटरप्रूफिंग टेक्नोलॉजीज का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान रूपेश वर्मा, लाखनसिंह देवड़ा (तुमड़ावदा), शशिकलां ठाकुर, प्रवीण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

Back to top button