स्वास्थ्य

अमलतास विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Share

 

देवास। अमलतास विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महान योद्धा महाराणा प्रताप के जीवन, उनके पराक्रम, शौर्य और साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े और कुलसचिव संजय रामबोले ने महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके विचारों ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों में राष्ट्रीयता और वीरता की भावना जागृत की।

कार्यक्रम में अमलतास ग्रुप के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप के पराक्रम, शौर्य और कृतज्ञ जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में कुलगुरु डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े, रजिस्ट्रार संजय रामबोले, डिप्टी कंट्रोलर सोनिका श्रीवास्तव, डीन डॉ. आस्था नागर, परिवहन प्रभारी नरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रशासनिक अधिकारी रागिनी ठाकुर, मानव संसाधन प्रबंधक विजय मालवीय, सह-मानव संसाधन प्रबंधक देवयानी शर्मा, अपर्णा, आरती, कमलेश, अम्बर, राहुल, उदय सिंह, सोहन राठौड़, हर्षद, कीर्ति और सूरज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Back to top button